गंगापार, दिसम्बर 29 -- मांडा में आयोजित बैठक में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में जय प्रकाश बिंद को भाजपा किसान मोर्चा मांडा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पप्पू ने दिया। सोमवार को हुए मनोनयन के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मांडा अमरेश मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष मांडा जय प्रकाश बिंद को पदाधिकारियों व उनके सहयोगियों ने बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...