मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ रजत जयंती रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर में रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ व उनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज से समूचा मुजफ्फरनगर शहर गूंज उठा। रथ खींचने को लेकर महिलाओं , पुरुषों व बच्चों में होड़ रही। गुरुवार को सायं चार बजे नई मंडी स्थित मेहता क्लब से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारम्भ हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, भीमसेन कंसल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, सुरेन्द्र अग्रवाल, संजय गर्ग, साक्षी महाराज आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने रथ पर सवार भग...