चतरा, मार्च 23 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। जय गुरुदेव के अनुयायियों ने रविवार को पीतीज जयगुरुदेव आश्रम में स्वामी जी की रिहाई के स्मरण में मुक्ति दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिप सदस्य सरिता देवी, प्रखण्ड प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि भरत साहू ने पहुंच कर जय गुरुदेव मुक्ति दिवस में भाग लेकर गुरुदेव महाराज को नमन किया। जय गुरुदेव के अनुयायियों ने कहा कि जय गुरुदेव को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने जेल में बंद कराया था। 23 मार्च को उन्हें 24 महीने बाद जेल से रिहा किया गया था। इसी की याद में उनके शिष्यों ने सुबह उनके चित्र के सामने भजन-कीर्तन कर फूल-माला व प्रसाद चढ़ाकर दिनभर व्रत रखा। शाम को प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर अनुयायियों ने शराब नही पीने, शाकाहारी भोजन करने सद्भावना के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.