प्रयागराज, जनवरी 6 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता जय कृष्ण उपाध्याय (जेके उपाध्याय) को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस आशय की अधिसूचना मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन ने सोमवार को जारी की है। श्री उपाध्याय इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रथम हैं। वह मूल रूप से मिर्जापुर के जिगना के रहने वाले हैं। जेके उपाध्याय वर्ष 2007 से लगातार राज्य सरकार के अपर स्थायी अधिवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकदमों में राज्य सरकार के पक्ष की पैरवी की है। विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने इनके नाम की सिफारिश इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बनाए जाने को लेकर केंद्र सरकार को भेजी थी। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद श्री उ...