नई दिल्ली, जनवरी 13 -- जया बच्चन और रेखा, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेस हैं। एक समय था जब ये दोनों बेस्टफ्रेंड हुआ करती थीं। रेखा प्यार से जया को दीदीभाई बुलाती थीं और उनके घर भी जाती थीं, लेकिन फिर अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई और चीजें बदल गईं। रेखा, जया और अमिताभ के विवाद के बारे में आप सब जानते हैं इसलिए हम डिटेल्स में नहीं जाएंगे। हालांकि, एक बात आप नहीं जानते हैं। वो ये कि जया और रेखा में से ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है। आइए बताते हैं।कितनी पढ़ी-लिखी हैं जया बच्चन? जया बच्चन (जया भादुड़ी) ग्रेजुएट हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी स्कूलिंग सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल से पूरी की थी। इस दौरान उन्हें बेस्ट ऑल इंडिया एन.सी.सी. से सम्मानित भी किया गया था। फिर उन्होंने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट...