मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- अश्लील टिप्पणी केस में गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकीं। अदालत में उनके अधिवक्ताओं की ओर से स्थगन प्रार्थना प्रस्तुत किया गया। हालांकि न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण के चलते कोर्ट में पत्रावलियां मांगी गई हैं। अदालत ने केस की सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी का मामला 2019 का है। तब रामपुर से जीते आजम खां के सम्मान में यहां मुस्लिम कालेज में सपाइयों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंच से ही जया प्रदा पर अश्लील टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने से रामपुर निवासी समर्थक ने आजम खां ,अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सांसद रहे डा. एसटी हसन समेत अन्य नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.