मोतिहारी, मार्च 26 -- तुरकौलिया,निस। जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत के बहुरूपिया गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मृतक महिला उमेश राम की पत्नी मूर्ति देवी (22) है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को मृतक महिला के मायके वालों ने सूचना दी कि उनकी पुत्री अपने ससुराल में मृत पड़ी है। सूचना मिलते ही सोमवार को पुलिस पहुंची। जहां उमेश राम के घर के अंदर मूर्ति देवी का शव पड़ा था। उसके गले मे काला निशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया। बताया जाता है कि मूर्ति का मायके सुगौली है। उसकी शादी करीब 3 वर्ष पहले बहुरूपिया के मदन राम के पुत्र उमेश राम से हुई थी। उसका एक दो वर्ष का पुत्र है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव मायके वालों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रे...