वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाकवि जयशंकर प्रसाद को काशी के कलाकारों ने शुक्रवार की शाम स्वरांजलि अर्पित की। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सभागार में उनकी विशिष्ट रचनाओं का गायन विदुषी सुचरिता गुप्ता ने किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति के सितार वादक पं. देवव्रत मिश्र एवं आकाशवाणी-दूरदर्शन के निदेशक राजेश गौतम ने बांसुरी पर जयशंकर प्रसाद की रचनाओं की धुन बजाई। अवसर था जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रसाद संगीत संध्या का। सुचरिता गुप्ता ने गायन का आरंभ महाकवि की लोकप्रिय रचना 'कामायनी के अंश 'तुमुल कोलाहल कलह में हृदय की बात... से किया। इसके बाद 'हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती,'तुम कनन किरण के अंतराल में, 'बीती विभावरी जाग री का सुमधुर गायन किया। समापन उन्होंने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.