नई दिल्ली, जनवरी 1 -- बांग्लादेश में बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के एक अधिकारी से हाथ क्या मिला लिया, पाकिस्तान इस बात को भी तूल देने लगा। पाकिस्तान इस हद तक हताश है कि उसने इस मामले को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि पाक बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान को उसकी जगह दिखाते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि यह महज एक शिष्टाचार भेंट थी। इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच बांग्लादेश की राजधानी ढाका में संक्षिप्त मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार से इतर एक संक्षिप्त मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पाक नेशनल असेंबली सचिवालय ने एक बयान में कहा कि जब सादिक जिया के निधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.