लातेहार, अप्रैल 22 -- लातेहार, संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भाजपा नेता जयवर्धन सिंह हत्याकांड़ के दो आरोपियों को सुनवाई के उपरांत रिहा कर दिया है। प्राथमिकी के अनुसार भाजपा नेता जयवर्धन सिंह की गोली मारकर हत्या गत 5 जुलाई 2020 को उस समय कर दी गई थी। जब वे एक दुकान पर बैठे हुए थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया था। जिससे उनकी मौत मौके वारदात पर ही हो गई थी । उक्त मामले की प्राथमिकी बरवाडीह थाना कांड संख्या 73/20 दर्ज की गई थी। और अनुसंधान के उपरांत पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र संख्या 117/ 2020 दिनांक 8 अक्टूबर 2020 को धारा 302, 120 बी ,34 भादवि एवं आर्म्स एक्ट के तहत समर्पित किया गया था। उक्त मामले का विचारण अदालत में दो आरोपियों सत्यम कुमार गुप्ता एवं राहुल कुमार ठाकुर का चल रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.