हरदोई, मई 11 -- यूपी के हरदोई में आई एक बारात में दूल्हा अपनी हद भूल गया। जयमाल के समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिससे शादी का माहौल खराब हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मजबूरन दूल्हे को बारात लेकर लौटनी पड़ी। दरअसल अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन खेड़ा मजरा पहाड़पुर में एक बाराती आई थी। जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने स्वयं अपनी होने वाली दुल्हन पर हाथ उठा दिया। ऐसा दूल्हा नहीं चाहिए कहकर दुल्हन ने स्वयं जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता रामपाल ने बताया कि पुत्री सरला का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 14 दिसंबर को हुआ था। लेकिन विदाई नहीं हुई थी। विदाई करने के लिए शुक्रवार की रात बारात बुलाई थी। गंज बाजार भरावन से मोहनखेड़ा बारात आयी। रामपाल का कहना है कि शुक्रवार को द्वारचार के दौरान दूल्हे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.