मुंगेर, अप्रैल 25 -- असरगंज, निज संवाददाता। बुधवार की रात असरगंज में एक शादी समारोह के दौरान हुई घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दुल्हन बनी एक लड़की वरमाला के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। मजे की बात यह रही कि सात फेरे लेने के पहले लड़की भाग निकली। दुल्हन के भागने पर बारातियों ने हंगामा किया। अंतत: दुल्हे को दुल्हन के बिना ही वापस लौटना पड़ा। यह मामला असरगंज प्रखंड के एक गांव का है। घर में शादी का माहौल था। तैयारी में सभी लगे थे। रात होने पर गाजे-बाजे के साथ बारात आयी। जयमाल हुआ। जयमाल में लड़का लड़की ने एक दूसरे के गले में माला पहनाया। इसके बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गयी। बाराती भोजन करने लगे। शादी के लिए दुल्हा को मंडप पर ले जाया गया। दुल्हन को मंडप पर लाने के लिए घर के लोग जब उसके कमरे में गये तो लड़की गायब थी। घटना को लेकर लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.