संभल, फरवरी 12 -- गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान जयमाला कार्यक्रम में दूल्हे की टिप्पणी से माहौल गरमा गया। दूल्हे द्वारा दुल्हन को लेकर की गई कथित टिप्पणी से आहत होकर दुल्हन ने भरी महफिल में शादी से इनकार कर दिया। इससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। करीब 14 घंटे चली पंचायत और समझाइश के बाद मामला सुलझा और देर रात फेरे संपन्न कराए गए। जानकारी के अनुसार रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात गुन्नौर क्षेत्र के गांव में पहुंची थी। स्वागत और अन्य रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं। जयमाला के दौरान जैसे ही दूल्हा-दुल्हन मंच पर पहुंचे, उसी समय दूल्हे ने दुल्हन को लेकर कथित रूप से कोई टिप्पणी कर दी। दुल्हन ने इसे अपमानजनक मानते हुए तत्काल विरोध जताया और परिजनों को पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.