बिहारशरीफ, मई 8 -- परिजनों ने दूल्हा बदलने का लगाया आरोप पुलिस पहुंची, बिना दुल्हन के लौटे बाराती नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जयमाला के समय दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। परिजन दूल्हा बदलने का आरोप लगाने लगे। बारातियों को बंधक बनाकर दुल्हन पक्ष हर्जाना की मांग करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। अंत में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि नूरसराय के बाराखुर्द गांव से बारात आयी है। बारातियों का स्वागत किया गया। नाचते-गाते बाराती दुल्हन के घर के पास पहुंचे। जयमाला की रस्म शुरू हुई। दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का मुंह मीठा कराने की कोशिश की, वह अजीब हरकत करने लगा। यह देखकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.