बेगुसराय, अप्रैल 21 -- नावकोठी। पहसारा पश्चिमी पंचायत में सोमवार को जयमंगला व गुरू जीविका महिला ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।वहीं सरकार उनकी स्थिति को मजबूत करने व सुधारने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में फिल्मों के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को दिखाया गया। वहीं महिलाओं को योजनाओं से संबंधित मिलने वाले लाभ की जानकारी पर केंद्रित पंपलेट बांटे गए।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.