छपरा, अगस्त 25 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 16 छात्र-छात्राओं का चयन उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुआ। चयनित छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित यह विश्वविद्यालय का पांचवां कैंपस ड्राइव था। कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को ट्रेनी क्रेडिट ऑफिसर और ट्रेनी रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों पर नौकरी मिली। इससे पहले भी विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने टेक महिंद्रा, ग्लेनमार्क फार्मा, एमआरएफ और सिएट जैसी बड़ी कंपनियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए हैं, जिसमें सैकड़ों छात्रों का चयन हुआ है।कॉमर्स डीन एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. कृष्ण कुमार ने बताया कि उत्कर्ष बैंक के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.