बलिया, जुलाई 31 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा में तेजी से बढ़ाव और इसके उग्र तेवर को देखते हुए टेंगरही से जयप्रकाश नगर जाने वाले बीएसटी बंधे पर जयप्रकाश नगर रेगुलेटर पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि उक्त रेगुलेटर पुल के रास्ते भारी वाहन आते-जाते हैं, जिससे संसार टोला रेगुलेटर पुल टूटने की आशंका है। एसडीएम ने इसका निरीक्षण करने के बाद इस रास्ते से लोड ट्रक और अन्य भारी वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके लिए वहां पुलिस बल की तैनाती के लिए एसएचओ को निर्देशित किया है। उधर, दो से तीन अगस्त तक गंगा में भारी बाढ़ की आशंका जतायी जा रही है। बताया जाता है कि राजस्थान की नहरों और अन्य जलस्रोतों से पानी छोड़े जाने के कारण यहां गंगा नदी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.