बगहा, मई 31 -- नगर के जयप्रकाश नगर में स्ट्रीट लाइट नहीं है। जलनिकासी की सुविधा नहीं होने से बरसात के दिनों में जलजमाव यहां की बड़ी समस्या है। अधिकतर पीसीसी सड़कें जर्जर हो चुकी है। यह मोहल्ला नव अधिग्रहित क्षेत्र में आता है। तीन साल पहले यह मोहल्ला ग्रामीण क्षेत्रों में आता था। शाम होते ही यह मोहल्ला अंधेरे में डूब जाता है। जबकि इस मोहल्ले के 60 फीसदी घरों में किराए पर रहकर दूर दराज के बच्चे पठन-पाठन करते हैं। इसका मुख्य कारण बगल में राम लखन सिंह यादव कॉलेज, आईटीआई कॉलेज और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज कई शिक्षण संस्थान का होना है। ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं होने से बरसात का पानी यहां के लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है। कूड़े-कचरे और टूटे-फूटे थर्मोकोल से अगल-बगल का क्षेत्र पट जाता है। छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी समय पर काॅलेज जाने में होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.