नई दिल्ली, जून 25 -- उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय हो रहे परिसंचरण तंत्र का प्रभाव अब राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर राजधानी जयपुर और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में इसका असर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। मंगलवार को सुबह से ही शहर के आसमान में बादलों की घनघोर मौजूदगी रही, और दोपहर बाद बारिश का ऐसा दौर शुरू हुआ कि कई हिस्सों में 30 मिनट तक मूसलाधार पानी बरसा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, सांगानेर एयरपोर्ट क्षेत्र में 77.3 मिलीमीटर यानी तीन इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो अब तक की सबसे भारी वर्षा में से एक है। शहर के प्रतापनगर, झालाना, जेएलएन मार्ग, दुर्गापुरा, मानसरोवर और सी-स्कीम जैसे इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर नालों का पानी सड़कों पर आ गया जिससे लोगों को भारी दिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.