नई दिल्ली, फरवरी 18 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट लेकर सर्दी की वापसी का अहसास करा दिया है। सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बुधवार तड़के राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बदलते मौसम ने जहां तापमान में गिरावट दर्ज कराई है, वहीं हवा में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।सुबह 4 से 7 बजे तक बरसे बादल जयपुर में मंगलवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। देर रात तेज हवाओं के साथ बादल छाए और बिजली चमकने लगी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे से 7 बजे तक शहर में रुक-रुक कर बारिश हुई। कई इलाकों में ओले गिरने की भी सूचना है। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने लगी, जिससे बीते दिनों की गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.