नई दिल्ली, जनवरी 29 -- जयपुर के गणगौरी बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी कर 15 साल की बच्ची के पेट से बड़ी गांठ को सफलतापूर्वक निकाल दिया। यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि इतनी कम उम्र में इतनी विशाल गांठ का बनना बेहद दुर्लभ माना जाता है। गांठ के कारण बच्ची को चलने-फिरने, खाने-पीने और यहां तक कि सांस लेने में भी गंभीर परेशानी होने लगी थी। परिजन बच्ची की लगातार बिगड़ती हालत को देखकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी करने का फैसला लिया। 21 जनवरी को ढाई घंटे से अधिक समय तक चली इस सर्जरी के बाद बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हुआ और करीब पांच दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।पेट फूलकर असामान्य रूप से बढ़ गया था पं. दीनदयाल उप...