जयपुर, दिसम्बर 5 -- जयपुर के बजाज नगर इलाके में गुरुवार शाम एक मां-बेटी के लिए शॉपिंग का अनुभव डरावना और चौंकाने वाला बन गया। बारां की रहने वाली महिला अपनी बड़ी बेटी की शादी की शॉपिंग के लिए जयपुर आई थीं। शाम करीब 4 बजे, बरकत नगर की व्यस्त सड़क पर, दोनों शॉप से बाहर निकलीं। इसी दौरान महिला की जैकेट में रखे 500 रुपए के नोटों की गड्डी-कुल मिलाकर 50 हजार रुपए-सड़क पर गिर गई, और मां-बेटी को इसका कोई पता नहीं चला। सड़क पर अचानक से दौड़ते बाइक सवार दो युवक नज़र आए। सड़क पर पड़े नोटों को देखकर बाइक रोककर एक युवक तेजी से नीचे कूद गया और नोटों की गड्डी उठाकर भागने लगा। यह करतूत इतनी फिल्मी थी कि सड़क पर मौजूद ट्रैफिक और भीड़ के बावजूद उसने बड़े ही तेज़ी से काम किया। महिला और उनकी बेटी को तभी एहसास हुआ कि उनके हाथों से बड़ी रकम फिसल गई है। पीड़ित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.