नई दिल्ली, जनवरी 20 -- राजस्थान की धरती पर शादियां हमेशा से शाही ठाठ, परंपरा और भावनाओं के संगम की मिसाल रही हैं, लेकिन जयपुर के एक पिता ने अपनी बेटी की विदाई को ऐसा स्वरूप दिया है, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गुलाबी नगरी के शिव जौहरी ने अपनी बेटी की शादी के लिए ऐसा विवाह निमंत्रण पत्र तैयार कराया, जो सिर्फ कार्ड नहीं, बल्कि आस्था, कला और पिता के प्रेम का अद्वितीय दस्तावेज बन गया है। जयपुर के पारंपरिक आभूषण कारोबार से जुड़े शिव जौहरी ने बेटी श्रुति जौहरी के विवाह को यादगार बनाने के लिए तीन किलो शुद्ध चांदी से बना भव्य, बॉक्सनुमा शादी कार्ड तैयार कराया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बना यह निमंत्रण पत्र पूरे एक साल की मेहनत और कल्पना का परिणाम है। राजस्थान की कला, धार्मिक आस्था और पारिवारिक संस्कारों की झलक इस कार्ड के ...