जयपुर, मार्च 19 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने 12 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर लाश को जंगल में ले जाकर उसे जला दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को पुलिस ने बताया कि यह वारदात शहर के मुहाना इलाके में हुई, जहां एक सब्जी विक्रेता धन्नालाल सैनी की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने कर दी। डीसीपी (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि इस मामले को लेकर आरोपी गोपाली देवी (उम्र- 42 साल) और उसके प्रेमी दीनदयाल (उम्र- 30 साल) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 16 मार्च को धन्नालाल सैनी मुहाना इलाके में मृत पाया गया था। अधिकारी ने बताया कि बॉडी मिलने के बाद जल्द ही शक के आधार पर उसकी पत्नी गोपाली देवी को हिरासत में ले लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.