जयपुर, सितम्बर 18 -- जयपुर के पुराने शहर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक थाना क्षेत्र के झिलाई हाउस में एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। हादसे में बुजुर्ग महिला धन्नीबाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहू सुनीता (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। यह मकान पहले से ही नगर निगम की खतरनाक बिल्डिंग की सूची में शामिल था, बावजूद इसके इसे गिराया नहीं गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय घर में सास-बहू मौजूद थीं। दोनों मलबे में दब गईं। बाहर खेल रहे बच्चों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर देखा तो उनकी मां और दादी मलबे में फंसी थीं। बच्चों ने बताया कि मां अपनी सास को बचाने के लिए उनके ऊपर लेट गई थीं और जोर-जोर से चिल्ला रही थीं। स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से मलबा ...