नई दिल्ली, जनवरी 9 -- जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और ठेलों को कुचलते हुए अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए। घटना पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के खराबास सर्किल के पास रात करीब 9:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड के चलते ऑडी कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर तक सड़क किनारे खड़े ठेलों को टक्कर मारती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त सड़क किनारे खाने-पीने के ठेले लगे हुए थे और आसपास काफी भीड़ थी। अचानक तेज आवाज के साथ कार डिवाइडर से टकराई और फिर ठेलों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। कुछ ही पलों में चीख-पुकार मच गई। घायल लोग सड़क पर गिर पड़े, वहीं कई ठेले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुहाना और पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौ...