नई दिल्ली, फरवरी 1 -- जयपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में कोचिंग की तैयारी कर रही छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब छात्रा घर से बाजार सामान लेने के लिए निकली थी और रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा का एक पैर कटकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना महेश नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर रेलवे फाटक के पास की है। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी भिजवाया। महेश नगर थानाधिकारी (SHO) सुरेश यादव ने बताया कि हादसे में सीमा महावर (28) पुत्री जगदीश महावर निवासी पृथ्वीपुरा, तूंगा की मौत हुई है। सीमा महेश नगर के ए-ब्लॉक इलाके में किराए के मकान में रहकर प...