जयपुर, अक्टूबर 6 -- राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार सुबह जयपुर, कोटा, बीकानेर, सीकर, अजमेर, श्रीगंगानगर और टोंक में झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर सुबह का मौसम पूरी तरह भीग गया। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कई जगह जलभराव की स्थिति भी बन गई। सीकर में तो बारिश के बीच प्लास्टिक की टंकियों से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सीकर शहर के सूरजपोल गेट इलाके में सुबह करीब 7 बजे बारिश के दौरान हादसा हो गया। प्लास्टिक की टंकियों से भरी एक पिकअप सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बारिश के कारण सूरजपोल गेट क्षेत्र में करीब एक फीट तक पानी भर गया। कई दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। राजध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.