जयपुर, अगस्त 31 -- राजस्थान के जयपुर में शिव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना रिक्शा नरसिंहपुरा गांव की बताई जा रही है जहां शिव मंदिर से डेढ़ किलोग्राम चांदी के गहने चोरी हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बेखौफ चोर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। मामला रामनगरिया थाना इलाके का है। ये वारदात शनिवार देर रात की है जहां दो लोगों ने मिलकर मंदिर से गहनें चुराए ये पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए जिससे चोरों का पता चला। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है और आगे की जांच जारी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भी एक ऐसा मामला सामने आया था जहां एक सख्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.