नई दिल्ली, जनवरी 19 -- राजधानी जयपुर के जे.के. लोन हॉस्पिटल में एक महिला कर्मचारी से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत महिला कर्मचारियों ने घटना के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी नर्सिंग कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने एसएमएस थाना पुलिस और जे.के. लोन हॉस्पिटल प्रशासन को शिकायत दी है। प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों ने बताया कि देर रात वार्ड में ड्यूटी कर रही एक महिला वार्ड हेल्पर के साथ मेल नर्सिंग कर्मचारी ने बदसलूकी की। पीड़िता के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है, जब वह वार्ड के अंदर बने वॉशरूम में टॉयलेट करने गई थी। जैसे ही वह वॉशरूम से बाहर निकली, वहां पहले से खड़ा नर्सिंग कर्मचारी उसके सामने आ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.