नई दिल्ली, फरवरी 10 -- जयपुर परकोटा क्षेत्र के चांदपोल गेट के पास निर्माणाधीन दरगाह की मरम्मत को लेकर रविवार को शुरू हुई सियासी तकरार के बाद सोमवार को इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई। दरगाह और उसके समीप स्थित श्री परकोटा गणेश मंदिर के आसपास एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पूरा मामला रविवार को उस समय गरमा गया, जब हवा महल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य और किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी के बीच निर्माण कार्य को लेकर तीखी बहस हो गई। दोनों विधायकों के बीच हुई इस मौखिक नोकझोंक का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चांदपोल गेट के पास स्थित एक पुरानी दरगाह की मरम्मत और छत निर्माण को लेकर विवाद सामने आया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.