लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ से जयपुर के बीच फ्लाइट में टिकट बुक कराने वाले यात्री सोमवार-मंगलवार की रात परेशान हो गए। फ्लाइट पहले तो तीन घंटे लेट आई। इसके बाद यहां से जयपुर के लिए रवाना हुई, तब तक वहां कोहरा गहरा चुका था। नतीजतन जयपुर के एटीसी ने कुछ दूर पहले ही फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया। वहां फ्लाइट निरस्त हो गई और यात्रियों को सड़क मार्ग से जयपुर भेजा गया। लखनऊ से जयपुर के बीच फ्लाइट 6ई 7027 लखनऊ से शाम 7:30 बजे रवाना होकर 9:10 बजे जयपुर उतरती है। यात्रियों के अनुसार फ्लाइट के लिए लखनऊ में तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। यदि एयरलाइंस पहले ही फ्लाइट निरस्त कर उनको सड़क मार्ग से भेज देती तो बेहतर था। फ्लाइट आई फिर जयपुर रवाना हुई। तब तक एटीसी और एयरलाइंस सभी को पता था कि जयपुर में कोहरा घना हो गया होगा। नतीजतन जयपुर के ऊपर चक्कर काट कर फ्लाइट...