घाटशिला, दिसम्बर 8 -- बहरागोड़ा।पूर्वी सिंहभूम ज़िले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के जयपुरा गांव से एक गंभीर सामाजिक और कानूनी उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस गांव में महादलित परिवारों के प्रति छुआछूत और सामाजिक बहिष्कार की घटना सामने आई है। जहां स्थानीय नाईयों (बाल काटने वाले) ने इन परिवारों के सदस्यों के बाल काटने से मना करने का फ़रमान जारी कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार यह समस्या लगभग एक महीने से गांव में गंभीर रूप लेती जा रही थी। महादलित परिवारों को कथित रूप से नाईयों द्वारा सेवा देने से इंकार कर दिया गया था। जिससे उन्हें भारी मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा था। पीड़ित परिवारों ने इस घटना की सूचना भाजपा नेता विमल बैठा को दिया। विमल किशोर बैठा ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए मोर्चा संभाला। जब स्थानीय प्रशासन...