मधुबनी, अक्टूबर 4 -- जयनगर। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कोरहिया गांव स्थित दुर्गा पूजा मेला से देशी पिस्तौल संग एक बदमाश को पकड़ा। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूजा स्थल से सुचना मिली कि हथियार के साथ कुछ व्यक्ति घूम रहे है। जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकते है। तथा सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को 1 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक कोरहिया गांव निवासी चंदेव मुखिया का पुत्र करण मुखिया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.