मधुबनी, मार्च 11 -- जयनगर। जयनगर के अकौन्हा मौजे में इंडो नेपाल रेलखण्ड से गुजरने वाली एनएच 104 पर निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज इस वर्ष नवंबर तक बन कर तैयार हो जाएगा। यही तय समय सीमा है बशर्ते कि बिजली विभाग द्वारा पोल व तार शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाय। 65 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 1.5 किमी लंबे आरओबी के नीचे से जयनगर जनकपुर रेलखण्ड पर गुजरेगी नेपाली ट्रेन। एनएच प्रमंडल जयनगर के नियंत्रणाधीन व पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की मॉनिटरिंग में चल रहे कार्य की रफ्तार गति पकड़ी है। 70 प्रतिशत काम हो चुका है। अकौन्हा मौजे में नेपाली रेल गुमटी के ऊपर बन रहा आरओबी उसराही के त्रिमुहानी से जयनगर बाजार से सटे उत्तर वाटर वेज चौक तक जाएगी। नीचे से रेल गुजरेगी व ऊपर से वाहन। दोनों ओर सर्विस रोड बन चुके हैं। आरओबी से जयनगर बाजार पर ट्रैफिक लोड कम होगा। एनए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.