कोडरमा, जनवरी 12 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिपचो बाजार के समीप बेको गांव निवासी किशुन राणा के 32 वर्षीय पुत्र सुभाष राणा की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिजन और स्थानीय लोग असंतुष्ट और नाराज नजर आ रहे हैं। इसको लेकर रविवार की सुबह करीब 11 बजे मृतक की पत्नी संजू देवी, मां हेमंती देवी, अन्य परिजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जयनगर थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान थाना परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतक की मां हेमंती देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुभाष राणा की हत्या के मामले में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाई थी, लेकिन कथित रूप से दो आरोपियों- विनोद यादव और श्यामसुंदर राणा को पैसे लेकर छोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.