कोडरमा, दिसम्बर 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के घरोंजा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित मैदान में रविवार शाम अचानक लगी आग से कई किसानों के धान और पुआल जलकर खाक हो गए। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा खलिहान इसकी चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील यादव, संजय यादव, बालमुकुंद यादव, मणि यादव सहित कई किसानों का धान खलिहान में रखा हुआ था। अचानक लगी आग में उनका अधिकांश धान और पुआल जल गया। किसानों को करीब 40 से 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते दमकल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.