कोडरमा, सितम्बर 20 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जयनगर प्रखंड के चार पंचायतों बेको, नईटांड़, पिपचो और रूपायडीह में लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का निरीक्षण उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सावित्रीबाई फुले योजना एवं गोद-भराई कार्यक्रम भी संचालित किए गए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना से जुड़ी आवेदन प्रक्रियाएं पूरी की गईं। राजस्व विभाग द्वारा जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र एवं रसीद से संबंधित कार्य निपटाए ग...