जौनपुर, अक्टूबर 4 -- जौनपुर, संवाददाता। दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर गुरुवार को जगह जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक किया गया। पूजा पंडालों के आयोजक और अन्य श्रद्धालुओं ने मां को अश्रु पूरित नेत्रों से विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन का कार्य शुक्रवार को सुबह तक चलता रहा। नगर के सद्भावना पुल स्थित विसर्जन कुंड में लगभग 300 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले श्री दुर्गापूजा महासमिति से सम्बद्ध सभी पूजा पंडालों के संचालक अपनी टीम के साथ प्रतिमाओं को लेकर गुरुवार की शाम अहियापुर मोड़ पर एकत्र हुए। सभी प्रतिमाएं कतार में लगाई गई थी। वहां जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कर नारियल फोड़ा। तत्...