बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जयंत सिंह अपहरण व हत्याकांड में मुख्य आरोपी बिनोद खोपड़ी के सेक्टर छह स्थित अवैध ठिकाने को मंगलवार को जेसीबी मशीन के सहारे ध्वस्त कर दिया गया। जो बीएसएल की जमीन पर कब्जा कर बना था। अपहरण व हत्या में आरोपी के तौर पर गिरफ्तारी के बाद लोगों के आक्रोश को जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन इस कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की थी। कानूनी प्रक्रिया पूरा होने पर संपदा न्यायालय से दो फरवरी को अवैध निर्माण हटाने के लिए सात दिन का समय तय किया गया था। समय पूरा होने पर आठवें दिन मंगलवार को ये कार्रवाई पूरी की गई। अवैध निर्माण ध्वस्त करते वक्त अनहोनी की आशंका को देखते हुए बीएसएल प्रबंधन के आग्रह पर मैजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। मौके पर पांच मजिस्ट्रेट के साथ सिटी डीएसपी आल...