हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शिक्षकों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष अक्षत पांडेय ने जीआईसी ग्राउंड में राज्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने कहा कि तमाम ज्ञापन और प्रयासों के बावजूद सरकार ने शिक्षकों की भावनाओं की अनदेखी करते हुए संसद में इसे पुनः अनिवार्य करने की घोषणा कर दी है। 50-55 वर्ष के शिक्षकों को दोबारा परीक्षा में बैठने को मजबूर करना अन्याय है। जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने कहा कि सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये से शिक्षक समाज आक्रोशित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद जब शिक्षक न्...