छपरा, मार्च 12 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय 16-17 मार्च को आयोजित होने वाले पंडित महेंद्र मिश्र जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा बुधवार की शाम में सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी ने लिया तथा आवश्यक निर्देश दिया। सबसे पहले उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रखंड मुख्यालय में निर्मित हो रहे मंच एवं पंडाल का निरीक्षण किया। इसके बाद चौक स्थित पंडित महेंद्र मिश्र के स्मारक के रंगरोगन एवं अन्य व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्मारक के टूटे हुए टाइल्स को बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंडित महेंद्र मिश्र की जयंती समारोह की तैयारियों में किसी तरह की त्रुटि न हो इसके लिए प्रखंड के अधिकारी एवं स्मारक समिति के सदस्य सजग रहें। मौके पर बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद, सीओ अविनाश कुमार, एमो संतोष कुमार, पंडित महेंद्र मिश्र के पौत्र रामनाथ मिश्र...