अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- द्वाराहाट, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से रविवार को स्व. बिपिन चंद्र तिपाठी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में उनके कार्यों को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्थाई राजधानी गैरसैंण करने के साथ ही यूसीसी हटाने आदि की मांग जोरशोर से उठाई। रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई गोष्ठी में प्रखर समाजवादी, उक्रांद शिल्पी व पूर्व विधायक स्व. बिपिन चंद्र त्रिपाठी को उनकी 81 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी उनके सपनों का राज्य नहीं बन पाया है। राष्ट्रीय दलों कांग्रेस व भाजपा ने लोगों का ध्यान विभिन्न मुद्दों से भटकाने के अलावा कुछ नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने, भू-कानून, मूल निवास 1950 लागू करने और यूसीसी वापस लेने की मांग की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.