मुरादाबाद, फरवरी 1 -- नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। रविवार को नगर के अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ एवं बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से संत रविदास जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक एवं बसपा जिला सचिव डॉ. रामपाल सिंह गौतम ने संत रविदास के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने छुआछूत और जाति-वर्ण व्यवस्था का विरोध कर पूरे जीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और विश्व को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.