मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी प्रखंड केरमा स्थित एक सभागार में मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा की जयंती मनायी गयी। समारोह को संबोधित करते हुए युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा ने कहा कि मदर टेरेसा महान मानवतावादी प सुधारवादी थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों और अनाथों की सेवा में समर्पित कर दी। मदर टेरेसा अपनी शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट में प्राप्त की और 1928 में अपना जीवन सामाजिक सेवा के लिए समर्पित करने का निश्चय किया। उन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की जो आज भी जरूरतमंदों की सेवा में जुड़ी हुई है। उन्होंने अपने जीवन में लाखों लोगों की मदद की और उन्हें सहारा, सम्मान और जीवन जीने की आशा दी। मदर टेरेसा के कार्यों ने उन्हें विश्वभर में प्रसिद्ध बनाया। उनकी शिक्षाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.