अररिया, अप्रैल 11 -- फारबिसगंज , एक संवाददाता। शहर के बगीचा चौक स्थित प्रसिद्द होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. डीएल दास के आवासीय परिसर में गुरुवार को होमियोपैथी के जनक महात्मा सैमुएल हैनिमैन की जयंती डॉ. उपेन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित होमियोपैथी के चिकित्सकों तथा गणमान्य लोगों द्वारा सर्वप्रथम महात्मा हैनिमैन के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और केक काटा गया। इसके बाद मौके पर उपस्थित डॉ. जेके पाल, डॉ. रामनारायण दास, डॉ.आलिया हसीब, डॉ. रानी कुमारी, डॉ. डीएल दास आदि ने महात्मा हैनीमैन के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। यह भी बताया कि होमियोपैथी पुराने से पुराने रोगों को जड़ से खत्म करने में सक्षम है। होमियोपैथी दवाओं का रोगी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इस कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.