पाकुड़, अप्रैल 14 -- संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला प्रशासन, राजनेता व छात्र-छात्राओं ने मनाया। साथ ही उसके प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी राह पर चलने का संदेश दिया। उपायुक्त मनीष कुमार उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीयों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा समाहरणालय सभागार में भी उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने उनकी चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपायुक्त ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न और विश्व विभूति डॉ. अंबेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बाबा साहेब मानव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.