जामताड़ा, अक्टूबर 12 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। गांधी मैदान के समीप शनिवार को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती ससम्मान एवं श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन चेतना मंच के पशुपति देव के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन से की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके आदर्शों को याद किया। कहा कि जयप्रकाश नारायण केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक चेतना के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.