लखनऊ, सितम्बर 10 -- प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती पर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। साथ ही उत्तराखंड के जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी 'गिर्दा जी की जयंती श्रद्धा व भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाई। पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारियों ने सुबह पहले विधानसभा मार्ग स्थित लोक भवन परिसर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर लोक भवन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी अवनीश सिंह, विधायक जय देवी सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके बाद बीरबल साहनी मार्ग स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में महापरिषद की ओर विचार गोष्ठी का आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.