हरदोई, जनवरी 24 -- हरदोई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर याद किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित जयंती समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली ने उन्हें सामाजिक न्याय का योद्धा बताते हुए कहा वो हमेशा दबे कुचले पिछड़े समाज के लोगों के लिए काम करने व सर्वहारा वर्ग के लिए संघर्ष करने वाले नायक के तौर पर याद किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से कहा हम सब उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके संकल्पो और विचारों का अनुकरण करते हुए समाजवाद को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान कुशीनगर जिले से साइकिल यात्रा पर समाजवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा कर जिला कार्यालय पर आए कन्हैया निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार...